टीम एबीएन, रजरप्पा/ रामगढ़। रामगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने आया युवक दामोदर नदी में बह गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि बिहार के गया जिले से बस और चार पहिया वाहन से करीब 15-20 महिला और पुरुष दर्शन के लिए रजरप्पा पहुंचे थे।
पूजा करने के बाद वे वापस लौटने के लिए जाने लगे। इसी दौरान कौशल कुमार और अंकित कुमार तांती अन्य लोगों से नदी किनारे से आने की बात कहकर दामोदर नदी के पास पहुंचे। कौशल कुमार बोकारो-रामगढ़ पुल के पास दामोदर नदी में हाथ धोने के लिए जैसे नदी किनारे पहुंचे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों ही पानी में डूबने लगे। नदी के किनारे एक दुकानदार ने अंकित को तो बचा लिया, लेकिन कौशल को बचाने में वह असफल हो गया। वहीं, कौशल की तलाश जारी है।
बता दें कि रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर रजरप्पा में छिन्नमस्तिका देवी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में बिना सिर वाली देवी की पूजा होती है। माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए हर साल हजारों की संख्या में भक्त यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse