टीम एबीएन, रांची। श्री राधाकृष्ण मंदिर, कृष्णा नगर कॉलोनी में आज 1सितंबर, रविवार को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक श्री कृष्ण भगवान की सामूहिक छठी धूम धाम से मनायी गयी, जिसमें लड्डू गोपाल जी का विशेष श्रृंगार किया गया। दर कृष्ण के भक्तों द्वारा घर घर से लड्डू गोपाल जी को सजा कर राधा कृष्ण मंदिर में शाम चार बजे लाया गया। विशेष भोग में लड्डू गोपाल जी को छप्पन भोग लगाया गया।
वृंदावन से विशेष रूप से पधारे श्री कुंज बिहारी महाराज जी के द्वारा भजनों की गंगा बहायी गयी। उन्होंने वृन्दावन के ओ बांके बिहारी, हमसे पर्दा करो ना मुरारी... एवं चलो रे मन श्री वृंदावन धाम रटेगे राधे राधे नाम... एवं जिसने मेरा दिल लूटा वो तो बांके बिहारी है... तथा वृंदावन की इन कुंज गलीन में खुशबू बिहारी जी की आती है... जैसे कई भजन गायन कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
दुर्गा जागरण मंडली के पवन मनुजा, केसर पपनेजा, चंदन सिडाना एवं स्त्री सत्संग की ज्योति अरोड़ा, शशि किंगर एवं कौशल्या देवी द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गयी। इसके पश्चात लड्डू गोपाल जी का आरती अरदास किया गया। मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि इस मौके पर मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया एवं इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहर लाल जसूजा, मुखी राधेश्याम किंगर, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, केसर पपनेजा, नंदकिशोर अरोड़ा, मनोज किंगर, हरीश अरोड़ा, किशोरी मुंजाल, चुन्नीलाल पपनेजा, चन्दन सिडाना, अरुण जसूजा, किशोरी पपनेजा, गौरीशंकर मादनपोत्रा, हरीश मनुजा, प्रवीण घई, विशाल अरोड़ा, कमल घईनरेश खत्री, नरेश अरोड़ा, मुकेश तलेजा, विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गक्कड़, पवन मनुजा, सुनील कटारिया, पवन पपनेजा, अनिल मुंजाल, निखिल घई, उमंग मनुजा, रोहित तलेजा, विशाल अरोड़ा, रौनक मिड्ढा, विकाश घई, ललित किंगर, सुशील गेरा, संजय पपनेजा, विनोद किंगर, देवराज, मनुजा, मुकेश मुंजाल, कौशल्या देवी, पूनम तलेजा, लाजवंती किंगर, राज देवी मनुजा, शकुंतला देवी, मुंजालज्योति अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, राधा देवी तलेजा, बबीता पपनेजा, शशि किंगर, सिम्मी पपनेजा, संगीता मिढा, रूबी अरोरा, निशा पपनेजा, कामना खत्री, निशा तलेजा, पूजा जसूजा, रेखा घई, रश्मि काठपाल, कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, सुनीता विज, संगीता मादनपोत्रा, ऋचा मिड्ढा, भावना किंगर, पिंकी तलेजा, छाया पपनेजा समेत अन्य की विशेष भागीदारी रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse