टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ (आजा) का एक प्रतिनिधि मंडल आज आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मिला एवं हाल के दिनों में पूरे राज्य में अधिवक्ताओं की हो रही हत्या एवं मारपीट की घटनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अविलंब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया।
संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने सुदेश कुमार महतो को बताया कि हाल के दिनों में पूरे राज्य में अधिवक्ताओं की हत्या एवं मारपीट की कई घटनाएं सामने आयी हैं।रांची में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की जिस तरह से निर्ममता से हत्या की गयी।
उससे लगता है कि आज अधिवक्ता कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की नितांत आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो, संघ के रांची जिला अध्यक्ष अंजित कुमार, रेखा वर्मा, संजीत कुमार, मृत्युंजय प्रसाद समेत कई अधिवक्ता शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse