कोडरमा : बागीटांड़ स्थित स्पाइसी हाउस रेस्टोरेंट से 10 लोग गिरफ्तार

 

  • कोडरमा में फल-फूल रहा है देह व्यापार का अवैध धंधा
  • चार युवती, चार पुरुष, एक अधेड़ महिला को पुलिस ने पकड़ा
  • कांड में दो पुलिस कर्मियों के भी शामिल होने की है सूचना

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा के होटलों में देह व्यापार का अवैध धंधा इन दिनों खूब फल-फूल रहा है। कोडरमा के बागीटांड़ स्थित स्पाइसी हाउस रेस्टोरेंट से पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से चार युवती, चार पुरुष, एक अधेड़ महिला सहित होटल का संचालक भी शामिल है। 

कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते कोडरमा थाना अंतर्गत बाघीटांड के स्पाइसी होटल में छापेमारी की जहां पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक महिला सहित 10 लोगों को आपत्तिजनक स्तिथि में गिरफ्तार किया गया। रविवार को सभी को कोडरमा जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार सभी युवती, महिला व पुरुष बिहार के नवादा के निवासी बताये जा रहे हैं। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघीटांड स्थित स्पाइसी हाउस होटल देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद शनिवार की रात कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने छापेमारी कर संदिग्ध हालात में 4 युवती, एक महिला, होटल मैनेजर सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार एसपी श्री सिंह के निर्देशानुसार प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई की गई। होटल संचालक द्वारा होटल के बेसमेंट में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए 5 लोगों में दो पुलिस वाले भी शामिल हैं। जो बिहार से शराब के साथ वेश्यावृत्ति के लिए कोडरमा पहुंचे थे। पुलिस द्वारा मौके से अवैध शराब और अपात्तिजक सामान बरामदगी की भी सूचना है। 

इस बाबत सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि इस घटना में पुलिस ने संजय कुमार, पिता राजनंदन प्रसाद रजौली थाना तारगिल नवादा, बिहार, मुकेश कुमार, पिता मुंद्रिका प्रसाद कोर्ट के पीछे नवादा, बिहार, धर्मेंद्र कुमार, पिता नरेश प्रसाद, नवीन नगर नवादा के नाम हैं। वहीं 4 युवती व एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। हलांकि कोडरमा पुलिस ने उन पुलिस कर्मी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए बताया कि वैसा तो गिरफ्तार लोगों ने कुछ नहीं बताया। 

ज्ञात हो कि दो माह पूर्व उक्त होटल के समीप ही दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। ज्ञात हो कि बिहार में शराब बंदी के बाद से सीमावर्ती जिला कोडरमा अवैध शराब का अड्डा बन गया है और अब देह व्यापार का भी धंधा किया जा रहा था। इधर उद्भेदन के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

इस मामले को लेकर कोडरमा थाना कांड संख्या 200/24 दर्ज किया गया है। रेस्टोरेंट के संचालक संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दस में से नौ लोगों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि कुछ वर्ष पहले कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत झील रेस्टूरेंट में भी बडे़ सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse