टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 01.09.2024 (दिन - रविवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) के द्वारा अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी के अवतरण दिवस के शुभ दिन में ग्राम - तारूप, प्रखण्ड - रातु, जिला - राँची में 260 पौधों का रोपण सह वित्रण किया गया।
ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह - रांची द्वारा चलाये जा रहे सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष 2024 का सातवाँ चरण भी था। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। उसके उपरान्त धर्मेन्द्र सिंह के बागान में लगभग 15 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम - तारूप के ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देकर समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच आम और अमरूद के 245 पौधों का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि अभी तक सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान - वर्ष 2024 के अंतर्गत सात चरणों मे लगभग 2022 पौधों का वित्रण एवं रोपण किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम से पूर्व बोकरन्दा (लापुंग), आनन्दी (ओरमांझी), संग्रामपुर (कांके), पारचुट्टू (कांके), दुबलिया (कांके) एवं लरबा (कोलेबिरा) में वृक्षारोपण सह वृक्षवित्रण कार्यक्रम किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम के आयोजन में धर्मेन्द्र सिंह ने विशेष एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची की ओर से नवीन कुमार, रंजीत कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, समरेन्द्र कुमार सिंह, उदय नन्द पाण्डेय, चंद्रशेखर सिंह, अभिजीत रौनियार, गंगाधर नाथ शाहदेव, श्रवण कुमार शर्मा, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, पवन कुमार, अंजनी कुमार सिंह, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, सौरभ राज, द्वेद नाथ शाहदेव, उदित सिंह, ऋषभ सिंह, समर प्रताप सिंह के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse