एबीएन सेंट्रल डेस्क। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है।
इस बढ़ोतरी से 01 सितंबर 2024 से दिल्ली में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1691.50 रुपये में उपलब्ध होगा। इससे पहले इस वर्ष जुलाई में तेल विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की थी।
तेल विपणन कंपनियां वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दर जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। उल्लेखनीय है कि 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल आम तौर पर होटल, रेस्तरां और खाने-पीने की दुकानों में किया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse