हिमंता ने चम्पई को दिया मां कामाख्या के दर्शन और अपने घर भोजन का न्योता

 

  • चंपई सोरेन से असम के सीएम ने की मुलाकात
  • मां कामाख्या मंदिर और अपने घर भोजन करने का दिया न्योता

टीम एबीएन, रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपई सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात रही। कुछ भी राजनीतिक नहीं था। 

हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए इसलिए मैंने सोचा मुझे जाना चाहिए और बधाई देनी चाहिए। तभी मैं यहां आया और उनसे बातचीत की। सामान्य बातचीत की। मैंने उन्हें असम आने के लिए न्योता दिया है। 

इसके अलावा, सोरेन को मां कामाख्या मंदिर में मत्था टेकने और मेरे घर भोजन करने के लिए भी आमंत्रित किया है। वहीं, चंपई सोरेन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्स पर बताया कि असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी आज मिलने आये।

उन्होंने मुझे गुवाहाटी (असम) स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर का दर्शन करने हेतु आमंत्रण दिया। सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन को प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी हो रही है। भाजपा को भरोसा है कि चंपई सोरेन के आने से कोल्हान में पार्टी कई सीटें निकालने में सफल होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse