जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया पाण्डेय के प्रयास से पहाड़पुर को मिला नया ट्रांसफार्मर

 

समाजसेवी सी के पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, मणिलाल मांझी, रामु मुर्मू ने किया फीता काट कर किया उद्घाटन

टीम एबीएन, बरकट्ठा (हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत गोरहर के आदिवासी बहुल क्षेत्र पहाड़पुर में एक माह पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। बिजली नहीं रहने से आमजनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी सूचना गुरुवार को जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया पाण्डेय को मिली। 

सूचना मिलते ही प्रेरणा प्रिया पाण्डेय ने बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से बात करके 2 दिनों के अंदर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया। मौके पर आज समाजसेवी सीके पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, मणिलाल मांझी, रामु मुर्मू ने फीता काट कर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 

ट्रांसफॉर्मर मिलने से पहाड़पुर के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उन्होंने जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार काम करने वाली जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया पाण्डेय को चुन कर बरकट्ठा क्षेत्र की जनता बहुत खुश है। 

मौके पर पर समाजसेवी सीके पाण्डेय, पूर्व उपमुखिया सुरेश कुमार पाण्डेय, मणिलाल मुर्मू, रामु मरांडी, सुनील कुमार, श्याम मोदी, रिंकू कुमार, मुकेश टुड्डू, राहुल कुमार व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse