टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा है कि भाजपा का मिलन समारोह शुक्रवार को एच ई सी परिसर में हुआ। समारोह में लंबी-लंबी घोषणाएं हुईं, पर जिस एच ई सी स्थल पर कार्यक्रम हुआ वहां की दुर्दशा पर एक भी बात नहीं करना एच ई सी के कर्मचारियों व वहां के स्थानीय निवासियों का घोर अपमान है।
एच ई सी में 3000 मजदूर काम करते हैं। एशिया का सबसे बड़ा प्रतिष्ठान आज बंद होने के कगार पर है। कर्मचारियों को दो वर्षों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी अपने परिजनों के साथ भुखमरी के कगार पर हैं ।लेकिन भाजपा इसकी जरा भी परवाह नहीं कर परिसर में ही हो रहे मिलन समारोह में लंबी-लंबी घोषणाएं तो कर रही हैं लेकिन एच ई सी के कर्मचारियों से संबंधित कोई भी घोषणा नहीं कर रही है।
भाजपा के लोग रोजगार की बात तो कर रहे हैं लेकिन एच ई सी के कर्मचारियों को केंद्र से वेतन नहीं दिला पा रही है। भाजपा केंद्र सरकार से शीघ्र एक विशेष आर्थिक पैकेज की मांग केंद्र सरकार से करे जो राज्य व मजदूर हित में होगा। केवल लंबी-लंबी घोषणाएं करने से भाजपा को यहां की जनता का आक्रोश ही झेलना पड़ेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse