टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 30 अगस्त को श्री श्रीदुर्गा पूजा समिति गोंदा टाउन कांके रोड रांची का वर्ष 2024 दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत रूप से मुख्य स्तंभ लगाया गया। इस बार पूजा समिति विशाल काल्पनिक महल का प्रारूप बनाने जा रहा है। समिति के सचिव नकुल तिर्की ने बताया कि इस बार की पूजा में समिति बहुत बड़ी तैयारी के साथ भक्तों के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने जा रही है।
समिति के कोषाध्यक्ष राजेश रजक ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा समिति अपनी 78वीं पूजा को यादगार बनाने में पूरी तरह से भक्तों के लिए भक्तों के द्वारा दिया गया सेवा पर ही आधारित पंडाल का निर्माण करने जा रही है। साथ ही अपनी पारंपरिक पूजा के लिए विख्यात कांके रोड पूजा समिति माता रानी के दरबार को भक्तिमय बनाने में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से लगी है।
आज के इस कार्यक्रम में रमेन्द्र कुमार, विश्वनाथ सरकार, गौतम गोराई, राजू रजक, रमेश सिंह, विजय कुमार, राजीव वर्मा, कन्हैया अरोरा, माथु उरांव, कांति पाल, शेखर सहदेव, बप्पा दास, विनय कुमार सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति में माता के जयकारे के बीच स्तंभ स्थापित किया गया। इसकी जानकारी प्रदीप लकड़ा और राणा मिश्रा ने दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse