टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश सी एन जी आटो चालक महासंघ, रांची जिला आटो चालक यूनियन एवं रांची जिला ई रिक्शा यूनियन सभी आटो चालक एवं ई रिक्शा चालक बंधुओं को हड़ताल के दरम्यान अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद देता है।
27 अगस्त से चल रही बुनियादी हड़ताल को सर्वसम्मति से गुरुवार की शाम से खत्म करने का निर्णय लिया गया है। आज दिनांक 29.08.24 को तीनों यूनियन के प्रतिनिधि मंडल की प्रमंडलीय आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें आयुक्त महोदय ने जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया कि आटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के विषय में कोई भी निर्णय लेने से पूर्व यूनियन के साथ बैठक करके ही निर्णय लिया जायेगा।
आयुक्त महोदय ने 3000 ई रिक्शा को सिटी पास देने के लिए आश्वासन दिया। आटो की परमिट को 17 रूट में बांटने पर फिलहाल अगली बैठक तक रोक लगा दिया गया है। नयी आटो परमिट को देने पर आयुक्त महोदय ने तत्काल रोक लगा दिया है। इस बीच हम यात्रीगण से भी क्षमा प्रार्थी हैं जिन्हें हमारे हड़ताल से आवागमन में कष्ट हुआ। साथ ही साथ हम सभी मीडिया बंधुओं एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं को धन्यवाद देते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse