एबीएन सेंट्रल डेस्क। रांची-केंद्रीय कैबिनेट ने झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ को कवर करने वाली 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें जमशेदपुर-पुरुलिया-आसनसोल, हावड़ा-दिल्ली और हावड़ा-मुंबई को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कॉरिडोर है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज रेलवे के तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है।
इन रेल परियोजनाओं पर करीब 6456 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। केंद्र सरकार द्वारा मंजूर रेल मंत्रालय की तीन रेल परियोजनाओं में दो नयी रेल लाइनें हैं, जबकि तीसरी रेल परियोजनाओं में मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट शामिल है। ये रेल परियोजनाएं चार राज्यों को कवर करेंगी। इनमें झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सात जिले शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse