टीम एबीएन, कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरचोली पंचायत के तरवन में मंगलवार का पुलिस ने कुआं से एक विधवा और उसके बच्चे का शव बरामद किया है। इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने एक कुआं में शव को तैरता हुआ देखा, जिसे देख ग्रामीणों शोर मचाया। गांव के लोग कुआं के पास जमा हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कुआं से महिला एवं एक बच्चे का शव बरामद किया। शवों की पहचान 36 वर्षीय सुमन देवी, पति स्व उपेंद्र यादव एवं 8 वर्षीय प्रेम कुमार, पिता स्व. उपेंद्र यादव के रूप में की गयी है। मृतका के पिता कटिया परसाबाद निवासी टीपन महतो ने अपनी बेटी और नाती की हत्या का ससुराल वालों आरोप लगाते हुए थाना मे आवेदन दिया है।
श्री महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व जयनगर थाना क्षेत्र के तरवन निवासी दिलीप यादव के पुत्र उपेंद्र यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से किया था। बेटी के ससुरालवाले बराबर मारपीट प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर कई बार पंचायत हुआ था। इसी क्रम में उपेंद्र यादव को किरोसन तेल छिड़क कर जलाकर हत्या लगभग 4 वर्ष पूर्व उसके घर वाले कर दिया था।
बेटी का देवरा राजेश यादव, पिता दिलीप यादव, उम्र 30 वर्ष, ससुर दिलीप यादव, पिता स्वर्गीय रामेश्वर महतो, उम्र 58 वर्ष, सास जसवा देवी, पति दिलीप यादव, उम्र 52 वर्ष, गोतनी सरिता देवी, पति राजेश यादव, उम्र 28 वर्ष, ननद कंचन देवी, पिता दिलीप यादव, उम्र 35 वर्ष जगह-जमीन संपत्ति हड़काने की नीयत से मारपीट वा पड़ताडान करने लगे और जमीन का हिस्सा भी नहीं दिए।
इस मामले को लेकर भी पंचायत हुआ था। कुछ दिन पूर्व एक समधी ने जमीन की बिक्री बिना जानकारी के कर दी थी। इसको लेकर मेरी बेटी व उसके ससुराल वालों से एक सप्ताह से झगड़ा चल रहा था। जिसकी जानकारी मेरी बेटी फोन पर दी थी। 26 अगस्त को संध्या में फोन से सूचना मिला की मेरी बेटी सुमन देवी और उसके 8 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार की हत्या कर शव छुपाने के नियत से कुआं में उसके ससुराल वाले डाल दिया है।
बताया कि राजेश यादव मेरे बड़े नाती प्रीत कुमार को बिजली के खंभे में बांध कर मारपीट भी किया था, तो मेरे बड़े नाती अपने मौसा के घर मरकच्चो थाना क्षेत्र के चक बराडीह निवासी त्रिवेणी यादव के घर चला गया। राजेश यादव उसे भी मारने के उद्देश्य से वहां खोजने चला गया। कहा है कि मेरी नतनी 12 वर्षीय प्रियांशु कुमारी भी नही मिल रही है।
आगे मृतका के मायके वालों ने दावा किया है कि मेरी बेटी का नाती की हत्या कर उसके ससुराल वाले लोग मारकर सबको कुएं में डाल दिया। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की हर पहलू को जांच किया जा रहा है। बच्ची की भी तलाश की जा रही है। आरोपियोंं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse