अब जेड श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे चंपाई सोरेन

 

झामुमो छोड़ते ही केंद्र सरकार ने चंपाई सोरेन को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की है कि चंपाई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। वहीं इससे पहले ही केंद्र सरकार ने चंपाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी गयी है। 

दिल्ली से रांची पहुंचते ही जेड प्लस की सुरक्षा उन्हें मिल जायेगी। कयास लगाये जा रहे हैं कि चंपई सोरेन कल यानी 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं और आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में वे भाजपा में शामिल हो जायेंगे। 

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse