सुकरहुटू गौशाला के गौ परिक्रमा मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

 

सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...

टीम एबीएन, रांची। सुकरहुटू कांके गौशाला में श्री गोपाल कृष्ण जी के गौ परिक्रमा  मंदिर मे गौ माता सेवा समिति रांची के तत्वाधान मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास भक्तिमय एवं उल्लासपूर्वक के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भगवान का विग्रह, मंदिर परिसर एवं श्री कृष्ण गोपाल जी को सुगंधित पुष्पों से अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। 

शाम 4 बजे कार्यक्रम की शुभारंभ गणेश वंदना के साथ की गयी। इसके बाद संस्था के भजन गायकों ने संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृत वर्षा की तथा अपने मधुर भजनों के गंगा प्रवाहित कर भगवान श्रीकृष्ण के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी। भक्तगण यशोदा मां को होयो रे लाल, बधाई सारा भक्ता ने, अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम, सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया, गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है... जैसे भजनों पर खूब झूमे। 

भगवान श्री कृष्ण को महाभोग प्रसाद, धनिया व आटे की पंजीरी, बादाम, किशमिश, काजू, मिश्री, दूध, मक्खन, पंचामृत एवं मखाने की खीर, नारियल के लड्डू, पेड़ा, चॉकलेट का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे शंखनाद के बीच श्री कृष्ण का जन्म हुआ। 

सभी भक्तगण नंद के आनंद भयो- जय कन्हैया लाल की... जयघोष के साथ भगवान का झूला झूलाने लगे। उपस्थित भक्तों के बीच बधाई एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गौ माता सेवा समिति के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या मे भक्तिगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse