क्या भाजपा के होकर ही रहेंगे चंपई दा!

 

क्या चंपाई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल?

टीम एबीएन, रांची। झामुमो से बगावत करने के बाद चंपाई सोरेन की भाजपा में शामिल होने की खबरें आम हो रही है। असम के सीएम से जब इसके बारे में पूछा गया तो सरमा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हों। लेकिन वह बड़े नेता हैं, इसलिए उनके बारे में वह टीका-टिप्पण्णी नहीं करेंगे। 

सरमा ने कहा कि चंपाई सोरेन दिल्ली आये हैं तो उनसे बात करने की कोशिश करेंगे। चंपाई के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हिमंता ने कहा कि चंपाई सोरेन ने खुद स्वीकार किया है कि उनके पास तीन विकल्प हैं। पहला राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा खुद की पार्टी बनाना और तीसरा कोई अच्छा साथी मिलेगा, तो उनके साथ आगे चलना। 

हिमंता ने आगे कहा कि चंपाई सोरेन के साथ बातचीत का रास्ता खुला हुआ है। असम सीएम ने कहा कि अगर हेमंत सोरेन सितंबर तक अपने द्वारा किये गये 5 लाख वादे को पूरा कर देते हैं और सारे घुसपैठियों को झारखंड से निकाल देते हैं तो हो सकता है भाजपा विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse