सेवा भारती की प्रांतीय साधारण सभा की बैठक संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, झारखंड की साधारण सभा की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा की अध्यक्षता में रांची के बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन में संपन्न हुई। पूर्व बैठक की कार्यवाही प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने पठन किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। 

बैठक की भूमिका रखते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि संस्थाओं को सक्रिय व स्थायित्व के लिए समय-समय पर बैठकें, कार्यक्रम, मिलना-जुलना भी महत्वपूर्ण कार्य है। हमारा सेवा कार्य परिणाम कारी होना चाहिए। समाज की युवा शक्ति, सज्जन शक्ति को जोड़ कर गांव की समस्याओं का हल करना है, तभी सेवा कार्य करने की सार्थकता है। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सदैव आंख खोल कर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना चाहिए। 

मौके पर गुरुशरण जी ने सेवा भारती की अनोखी योजना सेवा सारथी की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में समय देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सेवा भारती के कार्यों को सक्रिय व विस्तार किया जा रहा है। सेवा सारथी के माध्यम से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को नीचे स्तर तक जरुरतमंदों के बीच पहुंचाने में सेवा सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैठक के दूसरे सत्र में जिलावार कार्य वृत्त निवेदन हुआ। बैठक में जिला प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में चल रहे हैं सेवा गतिविधियों और उपलब्धियां की जानकारी दी। जिसमें झारखंड के 21 जिलों के 1688 गांवों व सेवा बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और समाजिक संस्कार के 1715 सेवा कार्य चल रहे हैं। बैठक में सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने कार्य एवं कार्यकर्ता विस्तार को लेकर जिला स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक संस्कार आयाम सहित 10 विषयों के आयाम प्रमुख एवं टोली बनाने पर जोर दिया। 

आगामी सितंबर माह में सुपोषित भारत अभियान के तहत सुपोषण जागरण सप्ताह के लिए गांव - बस्तियों में गोष्ठी, जागरूकता, स्वास्थ्य जागरण, संतुलित आहार, जरुरतमंदों के बीच आयरन की गोली आदि वितरण करना है। बैठक में उन्होंने  संस्थाओं के आय - व्यय की आर्थिक पारदर्शिता/परहेज पर भी विस्तृत रूप से जानकारी दिया। बैठक में सेवा भारती के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।

बैठक के तीसरे सत्र में जिला प्रतिनिधियों के कई सुझाव भी आए। बैठक के समापन सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने कुछ प्रमुख दायित्वों की घोषणा की जिसमें प्रांतीय प्रशिक्षण प्रमुख रमाकांत दुबे, प्रशिक्षण टोली सदस्य संयुक्ता देवी, सुपोषित भारत अभियान आयाम प्रमुख डॉ निधि सहाय,वैभवश्री आयाम प्रमुख किरण देवी,आपदा प्रबंधन आयाम प्रमुख मनोज गुप्ता,सह आयाम प्रमुख अभिषेक सिन्हा होंगे। 

समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने कहा कि हम छोटे छोटे सेवा कार्यों से बड़ा सेवा प्रकल्प खड़ा कर लेते हैं। हम सामाजिक परिवर्तन के लिए दूर दृष्टि रख कर सेवा कार्य कर रहे हैं। संघ की शताब्दी वर्ष पर हमें पंच प्रण पर अधिक बल देते हुए कार्य करते जाना है। 

अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन व धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने कहा कि हम कार्यकर्ता संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में जाएं और अपने कार्यों की कमी को पूरा करें। विशेषकर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अपने समाज के जरूरतमंदों को जोड़ने का कार्य निश्चित रूप से करना चाहिए। अंत में कल्याण मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति हुई। इस बैठक में 82 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse