टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 25.08.2024 (दिन - रविवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची* (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) के द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष - 2024 का छठे चरण का आयोजन ग्राम - लरबा, प्रखण्ड - कोलेबिरा, जिला - सिमडेगा में किया गया जिसमे 346 पौधों का रोपण सह वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी के मन्दिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। उसके उपरान्त श्री कीर्तिमान नाथ शाहदेव के बागान में लगभग 42 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में आगे ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी कर श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय दिया गया तथा समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम, मौलसरी, दालचीनी इत्यादि के 304 पौधों का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि अभी तक सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान - वर्ष 2024 के अंतर्गत छः चरणों मे लगभग 1762 पौधों का वित्रण एवं रोपण किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम से पूर्व बोकरन्दा (लापुंग), आनन्दी (ओरमांझी), संग्रामपुर (कांके), पारचुट्टू (कांके) एवं दुबलिया (कांके) में वृक्षारोपण सह वृक्षवित्रण कार्यक्रम किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम के आयोजन में श्री कीर्तिमान नाथ शाहदेव ने विशेष एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में लरबा ग्राम से लरबा मध्यविद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री स्वर्ण कुमार टेटे, श्री मकरध्वज बिस्वाल, श्री जेठू पुजार सम्मलित हुए।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची के ओर से श्रीमती प्रतिमा देवी, श्री नवल किशोर सिंह, हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, श्री गंगाधर नाथ शाहदेव, श्री अमर कुमार गुप्ता, श्री उपेन्द्र नाथ शाहदेव, श्रीमती ज्योति शाहदेव, श्रीमती मंजु देवी, श्रीमती मीनाक्षी शाहदेव, श्रीमती मोनिका शाहदेव, सुश्री शैलजा शाहदेव, श्री अंजनी कुमार सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, श्री नीतीश कुमार सिंह, डॉ. आनन्द नाथ शाहदेव, श्री रुद्रदीप नाथ शाहदेव, श्री द्वेद नाथ शाहदेव, श्री विजेंद्र नाथ शाहदेव, श्री अनिकेत नाथ शाहदेव, श्री अनिमेष नाथ शाहदेव, श्री शाश्वत नाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse