टीम एबीएन, रांची। 25 अगस्त से शुरूआत होने वाला न्याय अधिकार सह झारखंड नवनिर्माण यात्रा 1 सितंबर से होगी। यात्रा धरती आबा बिरसा मुंडा जन्मस्थल उलिहातू से शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा सिल्ली तक पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों तक जायेगी।
18/08/2024 को आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में सर्वसम्मति से लिया गया सामूहिक निर्णय दिनांक 25/08/2024 से शुरू होने वाला न्याय अधिकार सह झारखंड नवनिर्माण यात्रा को बदलाव करते हुए 01/09/2024 (रविवार) से प्रारंभ करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। जो की भगवान बिरसा मुंडा जन्म स्थली उलीहातु से प्रारंभ होकर शहिद रघुनाथ महतो स्थल लोटा, सिल्ली तक पहुंचेगी उसके विभिन्न क्षेत्रों के लिए अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
यह यात्रा खतियान आधारित स्थानीय नीति, क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा से सुसज्जित नियोजन नीति लागू कर झारखंडीयों को सरकारी गैर सरकारी नौकरी में प्राथमिकता, अनुबंधकर्मियों का स्थायीकरण, जल - जंगल - जमीन, भाषा - संस्कृति - रीति - रिवाज - परंपरा का संरक्षण हेतु झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति छात्र विंग झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा किया गया आंदोलन मुख्य मंत्री आवास घेराव, विधान सभा घेराव, 24 जिला धरना प्रदर्शन, सम्पूर्ण झारखण्ड बंदी, एक्स ट्विटर अभियान, विधायक / सांसद समर्थन प्राप्त अभियान, हाट बाजार में ढोल नगाड़ा बजाकर सकुआ पत्ता घुमाने का अभियान के अलावा अन्य आंदोलन ऐतिहासिक सफल बनाने के बावजूद एक भी प्रमुख मांग पूरा नहीं होने के कारण 18/08/2024 को राज्य के समस्त आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता ने सर्वसम्मति से आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आंदोलन का नया स्वरूप यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। 1 सितंबर से शुरुआत होने वाला यात्रा में संपूर्ण झारखंड के आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे, उस दिन बिरसा मुंडा, शहीद रघुनाथ महतो के आंदोलन का झांकी रूप प्रस्तुत किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse