टीम एबीएन, रांची। 23 अगस्त को मास कौम डिपार्टमेंट में फोटोग्राफी वर्कशॉप तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के उपलक्ष्य पर हुआ। इस वर्कशौप में झारखंड के पांच वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने छात्रों को फोटोग्राफी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों, विभाग के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा एवं शिक्षकों ने द्वीप प्रज्जवलन किया। पीजी की छात्रा आस्था ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। छात्र वसंत ने गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद सभी वरिष्ठ फोटोग्राफरों को शॉल, स्मृति चिह्न और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ फोटाग्राफर कुलदीप सिंह दीपक ने कहा कि फोटोग्राफी एक कला है जुनून है। उन्होंने छात्रों को बताया कि उन्हें बचपन से ही फोटाग्राफी का जुनून था और शुरूआत में उन्होंने किसी से कैमरा मांग कर फोटाग्राफी की। तब उन्हें फोटाग्राफी अच्छी होगी या नहीं? इस बात का डर भी लगता था, पर एक बार सफलता मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास बढते गया और उन्होंने फोटाग्राफी को ही अपना जुनून बना लिया। इस कार्यशाला में कुलदीप सिंह दीपक ने छात्रों को सौ साल पुराने कैमरों से लेकर आज के आधुनिक कैमरों को दिखाया और उनके बारे में बताया।
विभाग के निदेशके डॉ. बी.पी. सिन्हा ने फोटोग्राफी के महत्व को बताते हुये वरिष्ठ फोटोग्राफरों कुलदीप सिंह दीपक के साथ अपने पुराने अनुभवों को शेयर किया और बताया कि युवावस्था में जब वह रंगकर्मी थे तो कई नाटकों के मंचन में कुलीप सिंह दीपक ने फोटोग्राफी की और एक बार उन्होंने कुलदीप सिंह दीपक से अभिनय भी करवाया।
वरिष्ठ फोटो पत्रकार माणिक बोस कहा कि फोटो जर्नलिज्म एक चुनौतीपूर्ण पेशा है इस काम में कार्य सुतंष्टि मिलती है साथ ही कई बार खुद को कैमरे को बचाते हुये काम करना पड़ता है। उन्होंने अपने कई चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे घटनाओं के बारे में छात्रों को बताया। माणिक बोस कहा कि आज डिजिटल और लेटेस्ट कैमरों के आने और इंटरनेट के कारण फोटोग्राफी आसान और फोटो को समय पर भेजना संभव हो गया है, पर पहले ऐसा नहीं था। तब रील वाले कैमरे होते थे जिनसे फोटो डैवलप कर दूर रहने पर कूरियर से अखबार तक भेजा जाता था।
जगदीश सिंह ने तकनीकी सत्र में छात्रों को सत्र में फोटोग्राफी के कंपोजिशन, प्रकाश एंगल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अच्छी फोटाग्राफी अभ्यास और स्वयं के जुनून से आती है। उन्होंने स्लाइड शो के माध्यम से छात्रों को अच्छी फोटोग्राफी के टिप्स दिये।
विभाग के उपनिदेशक डॉ विष्णु महतो ने इस कार्यशाला में आये सभी वरिष्ठ फोटोग्राफरों के आने और छात्रों को फोटोग्राफी टिप्स देने के लिये धन्यवाद दिया।
मनोज जायसवाल ने फोटोग्राफी में प्रकाश के महत्व को बताया और छात्रों को बताया कि प्रकाश का उपयोग और सही एंगल फोटोग्राफी के लिये कितना आवश्यक है। संजय बोस ने फैशन फोटोग्राफी और इसके तकनीक पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को फैशन फोटाग्रफी के कई महत्पूर्ण टिप्स दिये और इसे एक युवाओं के लिये एक कैरियर विकल्प बताया।
इस अवसर पर मास कॉम विभाग के छात्रों की खिंची गयी फोटो की प्रदर्शनी भी लगायी गयी।इस प्रदर्शनी की तैयारी छात्रों ने शिक्षक संजय बोस के निर्देशन में किया। फोटो प्रदर्शनी को सभी एक्सपर्ट्स ने देखा और सराहा।
इस कार्यशाला सह फोटो प्रदशर्नी में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिशा ने किया धन्यवाद ज्ञापन विभागीय शिक्षक संतोष उरांव ने किया। इस अवसर पर विभाग के मनोज कुमार शर्मा, अरिंदम मुखर्जी, अनन्या, अनुप्रिया, पीएस तिवारी, निरंजन तथा सभी सत्रों के छात्र उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse