टीम एबीएन, कोडरमा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी, एसटी के वर्गीकरण के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भीम आर्मी द्वारा आहूत भारत बंद का कोडरमा में व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही भीम आर्मी के लोग बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतर आये थे। दुकानों और विभिन्न संस्थानों को बंद करा रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सारे प्रतिष्ठान बंद रहे। पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाओं को बंद से अलग रखा गया था। लेकिन रोड जाम होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
भीम आर्मी के लोगें ने रैली निकाली और सुप्रीम कोर्ट के विरोध में नारे भी लगाये। रैली में प्रेम प्रकाश पासवान, प्रकाश अंबेडकर, प्रताश रजक आगे-आगे चल रहे थे। पूर्वाह्न लगभग 10 बजे के आसपास भीम आर्मी के लोग महाराणा प्रताप चौक पर धरना पर बैठ गये। इससे एनएच 20 रांची-पटना रोड लगभग दो घंटे तक जाम रहा। इससे आवागमन बाधत रहा। लंबी दूरी की बसें और ट्रक रोड के किनारे खड़े रहे।
सुबह में कोडरमा से रांची जानेवाली बसें खुली। लेकिन सुबह 8 बजे के बाद बसों का परिचालन भी बंद कर दिया गया। यात्री बस स्टैंड और रेलवे परिसर में परेशान दिखे। इस दौरान शहर में आटो और टोटो का परिचालन भी प्रभावित रहा।
महाराणा प्रताप चौक पर लगे जाम को तोड़वाने के लिए डीएसपी दिवाकर कुमार पहुंचे। उन्होंने पब्लिक हित में जाम को हटाने का अनुरोध किया। इस क्रम में भीम आर्मी के दर्जनों को लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बाद में सबों को छोड़ दिया गया।
भारत बंद का प्रभाव जिले के सगतावां, डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर और चंदवारा में भी देखा गया। यहां भी पूर्वाह्न में प्रतिष्ठानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा देखा गया।
बंदी के दौरान किसी भी संभावित घटना-दुर्घटना को टालने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। पुलिस शहर और प्रखंडों के चौक-चौराहों पर तैनात रही। साथ ही रैली के दौरान भी पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse