टीम एबीएन, कोडरमा। सदर प्रखंड अंतर्गत मेघातरी पंचायत के कुसाहना में चैकडैम टूटने के कारण प्रभावित लोगों से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को मिलकर व घर घर दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। ज्ञात हो कि रविवार की सुबह भारी बारिश के कारण कुसाहना में पचास साल पुराना चैकडैम टूट गया। जिसके कारण दर्जनों घरों में पानी घुस गया और उन घरों के अनाज, बर्तन, गाय, बकरी, बिछावन और खटिया तक पानी में बह गये।
राहड़, मक्कई जैसे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेती की जमीनें रेत से भर गया और खेत खराब हो गया। प्राथमिक विद्यालय कुसाहना में भी पानी घुस जाने और क्लास रूम में कीचड़ होने के कारण बच्चों का पढ़ाई भी बाधित हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सीपीएम की फैक्ट फाइडिंग टीम परिवार के मुखिया, महिलाएं आदि लोगों से मिलकर घटना की जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे माकपा के जिला सचिव असीम सरकार ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा कोडरमा जिला जैसे जगह के लिए बड़ी आपदा है। कुसाहना में गरीब, दलित और पिछड़े लोग रहते हैं। जो डेली मजदूरी कर और ढिबरा चुनकर अपना रोजी रोटी चलाते हैं। उन परिवारों का सबकुछ बह गया। उनके लिए बकरी और जानवर ही पूंजी था सब बर्बाद हो गया।
दो साल पूर्व ही पार्टी के द्वारा आंदोलन के माध्यम से अन्य मांगों के साथ कुसाहना के इस चैकडैम की जर्जर स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था और चेतावनी दी गई थी कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन जिला प्रशासन ने इसे हल्के में लिया। जिसका नतीजा है कि इतना बड़ा हादसा हो गया।
राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि यह चैकडैम 1966 में फॉरेस्ट विभाग द्वारा बनाया गया था। मिट्टी का गार्डवाल था, जो एक दिन टूटना ही था। डैम का पानी स्टोर करने के लिए एक कुआं भी था। जो मिटी से भर गया था और टूट भी गया था। फॉरेस्ट विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।
राहत की बात है कि किसी को जान माल का नहीं नुकसान हुआ है, लेकिन काफी आर्थिक क्षति हुई है। विडियो और सीओ सिर्फ दौरा कर रहे हैं और सूची बना रहे हैं और खानापूर्ति कर रहे हैं। अभी प्रभावित परिवारों को राहत के लिए तुरंत अनाज चावल दाल आलू के साथ कुछ बर्तन देने की जरूरत है। जो नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में बुधवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा और तुरंत राहत कार्य चलाने की मांग की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में माकपा जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र राम, भीखारी तुरी, मेघातरी पार्टी लोकल कमिटी सचिव मो ग्यासुद्दीन, भूना भूइयां और कन्हाई सिहं शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse