लोहरदगा : पहले पत्नी को मायके से बुलाया, फिर टांगी से काट डाला

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के मलार टोली गांव में एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सोमवार की रात, जब पत्नी राखी मलारिन (35 वर्ष) मायके से अपने घर लौट आयी, तो पति बिनामी मलार ने उसे घर बुलाया। 

दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और बिनामी ने अपनी पत्नी को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी बिनामी मलार मौके से फरार हो गया।  मंगलवार की सुबह गांव वालों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद भंडरा थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।  

भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की खोजबीन जारी है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक झगड़े के चलते यह घटना हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse