टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ रांची ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। यूथ के सदस्य सोमवार को किशोरगंज चौक पहुंची। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन के दिन घरों से दूर जनता की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की इस पहल की सराहना की। वहीं इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों परिवार जैसा अनुभव महसूस किया। कहा कि पुलिस बल हमेशा उनकी सुरक्षा के हित में तत्पर रहेगी। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि अधिकांश पुलिस के जवान जनता की रक्षा ड्यूटी में रहने के चलते रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व पर घर नहीं जा पाते। कार्यक्रम में अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव ऋचा जालान, मनीषा सोन्थलिया, मोनिका गोयनका सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse