एबीएन सोशल डेस्क। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद रांची के द्वारा मोशन क्लासेस, आईआईएम राँची में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें सदर अस्पताल ब्लड बैंक और हेल्थ पॉईंट ब्लड बैंक का सहयोग रहा।
दोनों जगह कुल मिलाकर 141 इच्छुक लोगों ने अपना रेजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे से मोशन क्लासेस में 29 यूनिट तथा आईआईएम राँची में 88 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर को अपने संस्थान में लगाने में मोशन क्लासेस, के निदेशक कृष्णा अग्रवाल, आईआईएम रांची के निदेशक दीपक श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा हर वर्ष एमएमबीडी के तहत रक्तदान शिविर विभिन्न जगह पर, संस्थानों के सहयोग से एवं ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया जाता हैं! अभी तक 2 शिविर लगाए गए है, ओर भी शिविर लगायें जाएंगे। तेयुप राँची को ब्लड बैंक के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद रांची के अध्यक्ष अमित बैंगानी ने बताया कि ओर भी शिविर लगाने हेतु संस्थानों के साथ बात चल रही है, शीघ्र ही आने वाले दिनों में 4-5 शिविर ओर लगायें जाएंगे। दोनों जगह के शिविर का मुख्य प्रबंधन विशाल दस्सानी के द्वारा किया गया।
शिविर के संयोजन में तेयुप अध्यक्ष अमित बैंगानी, मंत्री आकाश बेंगानी, कोषाध्यक्ष विवेक बैंगानी, ललित सेठिया, अरिहंत सिंघवी, पंकज बोहरा, विकाश नाहटा, अमन सेठिया, मंयक कोठारी , महिला मंडल मंत्री पूजा नाहटा, नेहा बैंगानी, रिद्धि बांठिया, प्रिया कोठारी आदि ने सहयोग दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse