टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) के द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष - 2024 का पाँचवें चरण का आयोजन ग्राम - दुबलिया, प्रखण्ड - कांके, जिला - रांची में किया गया जिसमें 436 पौधों का रोपण सह वितरण किया गया।
ग्राम - दुबलिया के अखड़ा मैदान में ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी कर श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय दिया गया तथा समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम, मौलसरी, दालचीनी इत्यादि के 400 पौधों का वितरण किया गया। इसके उपरान्त स्थानीय ग्रामीण बंधु श्री अजय कुजूर एवं अन्य ग्रामीण बंधुओं के बागान में लगभग 36 पौधों का रोपण भी किया गया।
ज्ञात हो कि अभी तक सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान - वर्ष 2024 के अंतर्गत पांच चरणों में लगभग 1416 पौधों का वित्रण एवं रोपण किया जा चुका है। यह वृक्षारोपण अभियान पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा। कार्यक्रम में दुबलिया ग्राम से ग्राम प्रधान सतीश तिग्गा, संदीप उरांव एवं अजय कुजूर शामिल हुए एवं सहयोग किया। समस्त कार्यक्रम के आयोजन में आशुतोष नाथ शाहदेव ने विशेष एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची की ओर से नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, उदय नारायण पाण्डेय, गंगाधर नाथ शाहदेव, अंजनी कुमार सिंह, द्वेद नाथ शाहदेव, श्री सौरभ राज, उदित सिंह, नागदमनी नाथ शाहदेव, राधा मोहन मिश्रा, बद्रीनाथ शाहदेव, ऋषभ सिंह, राजेन्द्र साहु, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 20 सदस्यगण शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse