बच्चे टैलेंट को समाज व राष्ट्र निर्माण में लगायें : सर्वेश मिश्रा

 

  • कलरिंग कंपटीशन में हिस्सा लेने वाला प्रत्येक बच्चा विनर है
  • बच्चों के टैलेंट को निखारने की दिशा में ब्रदर माइक का सराहनीय प्रयास: मिश्रा

टीम एबीएन, रांची। डा कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोईस मोन्टेसरी स्कूल में आज विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कलर कंपटीशन में हिस्सा लेकर पूरे माहौल को रंगीन बनाया। 

कलरिंग कंपटीशन के इस प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे नन्हे बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया इस अवसर पर इंडियन ओवरसीज बैंक के झारखंड स्टेट हेड सर्वेश कुमार मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उनके साथ इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी ) पुरुलिया रोड ब्रांच के मैनेजर विकास कुमार तथा असिस्टेंट मैनेजर प्रतीक ऋषि कच्छप कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे बच्चों ने विद्यालय की ओर से दी गई तस्वीर में में रंग भरकर न सिर्फ अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का बल्कि इसके साथप्रकृति के प्रति अपनी जागरूकता का तथा साथ मित्रवत होने का संदेश दिया।

आईओबी के झारखंड स्टेट हेड सर्वेश कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को उनकी कल्पना शीलता क्रिएटिविटी प्रकृति के प्रति जागरूक होने और रंगों को भरने की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और कहा इस प्रतियोगिता में मात्र तीन विजेता होंगे।

लेकिन इसका मतलब यह लेकिन मेरी नजरों में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक बच्चे विजेता है क्योंकि यहां आकर उनकी प्रतिभा देखने और इतने करीब से उन्हें जानने के बाद मुझे महसूस हो रहा है कि हर बच्चे में पोटेंशियल है और प्रतिभाएं छुपी हुई है उन्हें तरसते और सामने लाने की जरूरत है संत अलोईस मोंटसरी स्कूल इस तरह के कंपटीशन कार्यक्रम कर उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

मैं चाहूंगा कि बच्चे हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभाओं को निखारे और उसे समाज निर्माण तथा राष्ट्रहित में लगाएं। इस कार्यक्रम से मुझे मेरे बचपन की याद ताजा हो गई है यह बताते हुए उन्होंनेकहा कि इस तरह के कार्यक्रम जब भी करें करें और उसमें किसी तरह के सहयोग की जरूरत हो तो आईओबी परिवार सदैव आपके साथ तैयार है। साथी उन्होंने विद्यालय और विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया।जिसमें उनका सहयोग आईओबी पुरुलिया रोड ब्रांच के मैनेजर विकास कुमार तथा असिस्टेंट मैनेजर प्रतीक ऋषि कच्छप ने सहयोग किया। विजय छात्रों के अलावा सभी प्रतिभागियों को आईओबी पुरुलिया रोड ब्रांच की ओर से सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इससे पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक ने मुख्य अतिथि आईओबी स्टेट हेड झारखंड सर्विस कुमार मिश्रा आईओबी पुरुलिया रोड ब्रांच के मैनेजर विकास कुमार तथा असिस्टेंट मैनेजर प्रतीक ऋषि कच्छप समेत संत एलॉयज इंटरमीडिएट कॉलेज से आए तीन सदस्य निर्णायक मंडली का स्वागत किया‌।

साथ ही साथ ही उन्होंने संत अलोईस मोंटसरी स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों के व्यक्तित्व विकास को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन ओवरसीज बैंक के सहयोग के सराहना की। आशा व्यक्त किया कि भविष्य में विद्यालय परिवार में इस तरह के होने वाले खेलकूद शैक्षणिक गतिविधियां और अन्य कार्यक्रमों में इंडियन ओवरसीज बैंक परिवार का साथ और सहयोग सदैव मिलता रहेगा। 

इसके लिए उन्होंने आईओबी झारखंड स्टेट हेड सर्वेश कुमार मिश्रा समेत आईओबी पुरुलिया रोड ब्रांच परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षकों प्रतिभा वर्मा प्रीति सुमन और मिस मांगते ने संयुक्त रूप से किया उपस्थित लोगों में विद्यालय की शिक्षिकाएं मिस हॉकीप, पारुल ज्योति एवं प्रभा मौजूद थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse