टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। तिलैया थाना के निकट दिन शनिवार को दोपहिया वाहन में हेलमेट चेकिंग अभियान जिला डीएसपी दिवाकर कुमार के द्वारा चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को चालान काटते हुए आगे से बिना हेलमेट के ना चलने का निर्देश दिया गया।
अभियान के दौरान डीएसपी दिवाकर कुमार ने लोगों को कई घटनाओं का उदाहरण देते हुए लोगों से कहा कि खुद की सुरक्षा हेतु बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से घर से बाहर ना निकलें। उन्होंने यह भी प्रेस के माध्यम से कोडरमा की जनता को निर्देश दिया कि यह अभियान जिले में लागातार चलती रहेगी लोग हेलमेट पहनकर घर से निकले और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse