कांके की जन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता : विजय कुमार

 

रांची जिला राजद का प्रतिनिधिमंडल मंडल बीडियो कांके से मिला 

टीम एबीएन, रांची। जिला राजद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिमंडल मंगलवार को कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार और कांके थाना के नए प्रभारी केके साहू से मिला और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि कांके प्रखंड की स्थानीय समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। 

वही कांके थाना के नए प्रभारी के के साहू ने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल करना तथा लोगों को सुरक्षा प्रदान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी । प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारियों ने भी कहा है कि जनता की सेवा में जब भी जरूरत होगी राजद कार्यकर्ता हमेशा आपका सहयोग करने के लिए मुस्तैद रहेंगे। प्रतिनिधि मंडल में श्री महतो के अलावा सलिल अंसारी, यशवंत यादव, सूरज राय, विशाल कुमार आदि शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse