टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त मंगलवार को 133 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल धुर्वा कैंप में सैनिक भाइयों को सभी बहनों द्वारा राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने सभी भाइयों को मिठाई खिलाई एवं शर्ट- पैंट के कपड़े उन्हें उपहार स्वरूप दिए। सभी बहने एवं सैनिक भाई इस पर्व को मना कर प्रफुल्लित एवं गदगद हो गए।
उर्मिला पाड़िया ने रक्षाबंधन पर बहुत ही सुंदर गीत गाए। राखियां बंधवाते समय सैनिक भाइयों की आंखे नम हो गई। कई सैनिक भाई कह रहे थे कि उन्होंने कई सालों से अपनी बहनों से राखियां नहीं बंधवाई। वे अपनी ड्यूटी पर कभी हिमाचल पर रहते हैं तो उनकी राखियां कश्मीर पहुंच जाती है और कश्मीर पर रहते हैं तो राखियां लद्दाख पहुंच जाती है। उन तक राखियां पहुंच ही नहीं पाती। कई सारे सैनिक भाइयों ने अपने मन के विचार व्यक्त किये। और कामना की कि हम बहने इसी तरह हर साल ने राखी बांधते रहे।
इस कार्यक्रम में कैंप केअमित कुमार कमांडेंट 133 सीआरपीएफ, डीसी बबन कुमार सिंह, श्रीमती शांति भूषण तिर्की और समिति निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष मधु सराफ, पूर्व अध्यक्ष बीना मोदी, पूर्व अध्यक्ष मंजू केडिया, पूर्व अध्यक्ष नैना मोर, रीना सुरेखा, सचिव उर्मिला पाड़िया, सहसचिव, प्रीती बंका, प्रीती पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, कलावती अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीमा पोद्दार, संगीता गोयल, मंजू गाड़ोदिया, देवी मोदी, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबडेवाल, शारदा डो्लिया, सरोज चिरानिया, लक्ष्मी पाटोदिया, शशि डागा, रेनू सिंघानिया, बीना बूबना राम सरावगी, उपस्थित थी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse