टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के नेपाल हाउस के एक कमरे में आग लग गयी। इससे टेबल-कुर्सी समेत कई कागजात जलकर राख हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव अनिल प्रसाद के कमरे में आग लगी थी। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।
आग पर काबू पा लिया गया है। नेपाल हाउस में सोमवार को आग लग गयी। दूसरे तल्ले के कमरा नंबर 211 में आग लगी थी। इसमें टेबल-कुर्सी समेत कई चीजें जल गयीं। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव अनिल प्रसाद का ये कमरा है। कमरे से धुआं निकलते ही लोग दौड़े और फिर आग पर काबू पाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse