टीम एबीएन, कोडरमा। मोदी बर्णवाल महिला समिति झुमरी तिलैया ने रविवार को राजगढ़िया रोड स्थित मोदी धर्मशाला में सावन मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अहिवरन व स्व विश्वनाथ मोदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश वैश्य महासभा महिला समिति अध्यक्ष सुषमा सुमन, जिला महिला समिति संरक्षक मंजू बर्णवाल, सुनिता बर्णवाल, शारदा मोदी मंचासीन थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मोदी ने किया, वहीं मंच संचालन अपने जादुई अंदाज में फुल कुमारी ने किया। तत्पश्चात सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सावन माह की बधाई दी। आयोजित कार्यक्रम में बर्णवाल महिला समूह ने एकल नृत्य व ग्रुप नृत्य के अलावा सावन के अवसर पर गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मनमुग्ध कर दिया।
वहीं लक्ष्मी देवी ने पुरुष के भेष में हम तो मोहब्बत करेगा... तेल मालिश... गाने पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित सभी महिलाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटी-छोटी बच्चियों ने सुंदर सुसज्जित झूले का आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाएं श्रावणी झूला महोत्सव के शुभ अवसर पर पूरे श्रृंगार के साथ हरे रंग की साड़ियां, हरी चूड़ियां एवं अन्य पहनावे के साथ शामिल हुई।
महिलाओं के संग समाज की बच्चियों ने भी ताइक्वांडो एक्शन का प्रदर्शन कर सबों को आश्चर्यचकित कर दिया। जिसमें बच्चियों ने फाइट कर यह संदेश दिया कि हम सशक्त बन खुद की रक्षा कर सकते हैं। ताइक्वांडो प्रदर्शन में अमोली मोदी, पलक, रक्षित व रचिता राज शामिल थी।
मुख्य अतिथि सुषमा सुमन ने कहा कि समाज की महिलाओं का एक साथ एकत्रित होने का उद्देश्य मोदी बर्णवाल संगठन को मजबूत करना भी है, ताकि समाज का सर्वांगीण विकास किया जा सके। जिससे हमारे समाज की माता बहनें सशक्त हों और हर संकट में डंटकर सामना कर सके। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मोदी ने अपने अध्यक्षता में कार्यक्रम को बखूबी सफल रुप से सम्पन्न कराया। समारोह में कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं के चेहरों पर काफी खुशियां झलक रही थी । कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कंचन लता देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, कोषाध्यक्ष संगीता, सुमन कुमारी, अर्चना देवी, रेणु बर्णवाल, रीना देवी, सीमा, पुष्पा देवी, आशा देवी, पुनम मोदी, सरिता देवी, मधु कुमारी, राखी देवी, रिंकी, सुमन वर्णवाल, मनीषा मोदी, कंचन बाला, प्रियंका बर्णवाल, अनुराधा, रितु, अदिति, प्रेरणा, सीमा बर्णवाल, प्रीति बर्णवाल, ज्योति, काजल देवी, मुनि देवी, कविता, संगीता, प्रीति मोदी, मुन्नी देवी के अलावा सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse