टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष - 2024 का चौथे चरण का आयोजन ग्राम - पारचुट्टू, प्रखंड- कांके, जिला- रांची में किया।
सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष 2024 के चौथे चरण के अंतर्गत आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम, मौलसरी, दालचीनी इत्यादि के 240 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय ग्रामीण बंधु रोनित रंजन लकड़ा की बाड़ी में लगभग 15 पौधों का रोपण एवं प्रदीप उरांव की बाड़ी में लगभग 25 पौधों का रोपण किया गया।
इसके बाद पाराचुट्टू ग्राम के ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया।
साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के समापन के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 200 पौधों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के कुशल संचालन में पाराचुट्टू से रोनित रंजन लकड़ा, प्रदीप उरांव, प्रकाश उरांव एवं अनिल उराँव ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
मौके पर श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची की ओर से नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, अंजनी कुमार सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव, सौरभ राज, उदित सिंह, विक्की साहू, अमन साहू, गुलशन गोप, अतुल साहू, नीतीश कुमार सिंह, अनिकेत नाथ शाहदेव, अनिमेष नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, उमानाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 20 सदस्यगण शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse