कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी करे सरकार : देवेंद्र नाथ महतो

 

  • देवेंद्र नाथ महतो ने कल 8 अगस्त 2024 को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय का घेराव की दी चेतावनी 
  • देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई में कंप्यूटर शिक्षकों ने शहीद चौक से राजभवन तक किया पैदल मार्च 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7/08/2024 दिन बुधवार को झारखंड आईसीटी स्कूल कॉ आॅर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलनकारी छात्र नेता जेबीकेएसएस केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह जेएसएसयू प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में शहीद चौक रांची से राजभवन तक पैदल मार्च किया गया। जिसमें झारखंड प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षकों के रुप में कार्यरत सैकड़ों कर्मी शामिल हुए। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि 2017 से ही झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आउट सोर्सिंग कंपनी द्वारा कक्षा छह से बारवीं तक कंप्यूटर शिक्षकों का आठ हजार प्रति माह के दर से नियुक्त किया गया था, जो आज तक एक पैसा भी बढ़ाया नहीं गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है।  

पैदल मार्च के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार से मांग किया कि राज्य के सभी कंप्यूटर शिक्षकों को ठेका प्रथा को समाप्त कर समायोजन कर 60 वर्ष तक कार्य विस्तार किया जाये, सम्मानजनक मानदेय देते हुए महिलाओं को विशेष अवकाश एवम मातृत्व अवकाश दिया जाय तथा आने वाले टीजीटी एवम पीजीटी एग्जाम में 50 प्रतिशत कंप्यूटर शिक्षकों को आरक्षण दिया जाये। 

साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने मांग नहीं मानने पर कल दिनांक 8 अगस्त 2024 को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची कार्यालय घेराव का ऐलान किया। 
मौके एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार दा, संरक्षक रविन्द्र सोनार, संगठन मंत्री राकेश विश्वास, प्रवक्ता पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष छोटेलाल पासवान ने बताया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 

आज देवेंद्र नाथ महतो ने राजभवन परिसर में आंदोलनरत झारखंड राज्य दफादर - चौकीदार पंचायत के आंदोलनकारी, आल झारखंड सीआईटीएस प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, मनरेगा कर्मी के आंदोलनकारी से मुलाकात कर हौंसला बढ़ाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse