टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में बसों के लिए तय पार्किंग (बस स्टैंड) के बदले अन्यत्र यात्री बसों की पार्किंग की जा रही है। जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है। साथ ही आमजन भी इससे परेशानी का दंश झेल रहे हैं।
बताते चलें कि करमटोली तालाब के बगल आइएमए बिल्डिंग के ठीक सामने यात्री बसों की अवैध पार्किंग की जा रही है। इन बसों के संचालक बूटी मोड़ से ही ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत से अपनी बसें पास करवाते हैं। स्कूल बस के रंग में ही रहने के कारण इन्हें शहर में प्रवेश करने में बहुत परेशानी नहीं होती।
लेकिन अवैध पार्किंग से कभी एंबुलेंस तो कभी अन्य वाहन इससे प्रभावित हो जाते हैं। पैसेंजर के चक्कर में आटो और ई रिक्शा वाहन भी वहां भीड़ लगा देते हैं। जिससे जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse