गिरिडीह : उसरी नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

 

तीसरी सोमवारी के दिन हादसा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर गिरिडीह के हर शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी, लेकिन इसी बीच सोमवार को जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र जामबाद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा दुखिया नाथ धाम में एक हादसे ने पूजा के माहौल को गम में बदल दिया।

बताया जा रहा है कि बाबा दुखहरण नाथ धाम में पूजा- अर्चना के लिए धनबाद के कतरास से परिवार के साथ आए एक 17 वर्षीय युवक गौतम दुखहर नाथ धाम के उसरी नदी में पानी के तेज धार में बह गया। युवक का अभी तक कोई अता पता नहीं चला, लेकिन स्थानीय गोताखोर युवक गौतम का पता लगाने में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ उसकी मां, दादा- दादी और चाची का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल सकुशल गौतम के निकलने की उम्मीद लगाए सभी नदी तट पर ही रुके हुए है। 

वहीं गौतम की मां मंदिर के भीतर शिवलिंग के पास बैठ कर बेटे को सुरक्षित वापसी की प्रार्थना रही है। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस भी दुखहरण नाथ धाम पहुंच कर युवकों के प्रयास से गौतम के तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की है। 

धनबाद के कतरास का युवक गौतम अपने दादा, दादी मां और चाची के साथ गिरिडीह के दुखहरण नाथ धाम पहुंचा था। इस दौरान सभी दुखहरण नाथ धाम के समीप उत्तर वाहिनी उसरी नदी में स्नान के लिए उतरे। नहाने के क्रम में गौतम नदी तट से कुछ दूर गहरे पानी में चला गया, इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं हो पाई। 

इस दौरान जब सभी बाहर निकले और मंदिर में पूजा- अर्चना के लिए घुसे तो गौतम को न देख सभी परेशान हो गए। नदी में नहा रहे लोगों ने बताया कि एक युवक दूर जा बह गया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गयी। वहीं, स्थानीय युवाओं के बजाय अब देवघर से गोताखोर बुलाये जा रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse