राजधानी को जाम से मुक्त करने के लिए ऑटो के 17 रूट चिह्नित

 

  • दूसरे रूट पर गये तो लगेगा 10 हजार जुर्माना

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में जाम की समस्या को देखते हुए दक्षिणी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार ने पूरे शहर को चार जोन में बांटा है। इन चार जोन में 17 रूट चिह्नित किये गये हैं। शहर के रजिस्टर्ड ऑटो को चिह्नित 17 रूट में से किसी एक रूट पर ही चलना होगा।

इस संबंध में प्राधिकार की ओर से आम सूचना जारी की गयी है। इसमें सभी ऑटो चालकों से कहा गया है कि वे 19 अगस्त तक क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार में आवेदन देकर अपने रूट का चयन कर लें। चिह्नित रूट को छोड़ कर अगर कोई ऑटो चालक दूसरे रूट में वाहन चलता है, तो ऐसे ऑटो चालक पर 10 हजार जुर्माना लगाया जायेगा।

ये हैं शहर के 17 रूट

  • राजेंद्र चौक से धुर्वा बस स्टैंड
  • राजेंद्र चौक से सदाबहार चौक
  • बिरसा चौक से रिंग रोड वाया सिंह मोड़
  • बिरसा चौक से हरमू चौक
  • शहीद मैदान से रिंग रोड
  • कचहरी चौक से कांटाटोली होकर ओवरब्रिज
  • जुमार पुल से किशोरी यादव चौक
  • जुमार पुल से चडरी
  • जुमार पुल से रांची रेलवे स्टेशन
  • कोकर से लालपुर
  • कांटाटोली से कचहरी
  • कांटाटोली से दुर्गा सोरेन चौक
  • डंगरा टोली से सदर असपताल
  • कांके चौक से हरमू पुल
  • कांके चौक से किशोरी यादव चौक
  • किशोरी यादव चौक से पंडरा पुल
  • किशोरी यादव चौक से कटहल मोड़

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse