कोचिंग संस्थानों के नियम के लिए कदम उठाना जरूरी : अभाविप

 

रांची में अभाविप की बैठक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक की शुरुआत शनिवार को हुई। बैठक में कोचिंग संस्थानों के लिए नियमों को सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही गयी।

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल और राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभाविप केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक के पहले दिन विभिन्न नए प्रयोगों, पर्यावरण गतिविधियों से विद्यार्थियों को जोड़ने, देश की वर्तमान शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति समेत विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रमों जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक में पेरिस ओलंपिक-2024 में महिला बॉक्सिंग मुकाबले के दौरान महिला वर्ग के अपमान का विषय प्रमुखता से उठाया गया। 

बैठक में कहा गया कि इटली की अंजेला करीनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच हुआ मुकाबला निकृष्ट वोकिज्म का उदाहरण है। महिला वर्ग के मुकाबले में बायोलॉजिकल पुरुष को उतारना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और महिलाओं को अपमानित करने वाला कृत्य है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse