राज्य की बहन-बेटियां मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लें : राजद

 

धर्मेंद्र महतो ने योजना के लिए सीएम का आभार जताया

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राजद ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लागू करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है। जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा है कि झारखंड के युवा तुर्क मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना से महिला सशक्तिकरण और उनके आत्म सम्मान को बढ़ावा देने का काम किया है, जिसका लाभ झारखंड की बहन-बेटियों को उठाना चाहिए।

श्री सोरेन ने साबित कर दिया है कि वह जो बोलते हैं, वह करके दिखाते हैं। सीएम का वादा पीएम की तरह जुमला नहीं है। इसका प्रमाण है कि इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सीएम ने 10 एलइडी बसों को रवाना किया है, जो लगातार पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के प्रति जागरूक करेंगे। 

श्री महतो ने मुख्यमंत्री के साथ ही इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं का भी इस योजना को धरातल पर लाने के लिए आभार व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष श्री महतो ने जिला राजद के पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बहन बेटियों को भी इसका लाभ उठाने के लिए इस योजना से जोड़ें, ताकि इंडिया गठबंधन के प्रति महिलाओं का विश्वास बढ़े।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse