टीम एबीएन, रांची। झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने गुमला और सिमडेगा जिले में कुछ स्थानों पर गुरुवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कोल्हान के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। संताल परगना में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम केंद्र ने पूवार्नुमान किया है कि राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तीन जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमेडगा, प सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद बारिश में कुछ कमी हो सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse