टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने संथाल परगना के कई जिलों में डेमोग्राफी चेंज के आरोप लगाए हैं। डॉ आशा लकड़ा ने बीते दिन रविवार (28 जुलाई) को रांची के राजकीय अतिथिशाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कई जिलों में घुसपैठियों द्वारा डेमोग्राफी में परिवर्तन का किया जा रहा काम
इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि संथाल परगना के कई जिलों में घुसपैठियों द्वारा डेमोग्राफी परिवर्तन का काम किया जा रहा है। संथाल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका जिलों में घुसपैठियों द्वारा जनसांख्यिकी परिवर्तन का गंभीर खेल खेला जा रहा है।
डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संथाल जिलों का भ्रमण कर वहां की स्थिति का आकलन किया है और रिपोर्ट तैयार की है। अब ये रिपोर्ट आयोग को सौंपी जायेगी। डॉ आशा लकड़ा ने आगे बताया कि इन सभी जिलों में आदिवासियों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse