एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 के अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सोमवार को कड़े मुकाबले में अर्जेंटीना से 1-1 से ड्रॉ खेला। अर्जेंटीना की ओर से लुकास मार्टिनेज (22वें मिनट) में एकमात्र गोल किया।
वहीं, मैच खत्म होने से सिर्फ 1 मिनट पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। भारत ने मैच में आक्रमण के साथ शुरुआत की। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले। लेकिन, दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं।
नतीजतन, पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई शानदार मौके बनाये, लेकिन गोल नहीं कर पाये। फिर 22वें मिनट में लुकास मार्टिनेज के शानदार गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने हाफ टाइम तक भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रमण शुरुआत की।
33वें मिनट में भारत के सुखजीत ने शानदार शॉट लगाया। लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर ने उसका शानदार बचाव किया। भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे क्वार्टर में कई बार जवाबी हमले किए लेकिन अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहा। अर्जेंटीना को फिर 38वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे वह गोल में बदलने में नाकाम रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse