टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। यह गठबंधन सरकार का विधानसभा में अंतिम सत्र होने वाला है। वहीं झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश कर दिया गया है।
सदन में 4 हजार 8 सौ 33 करोड़ 39 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। अब मंगलवार को बजट पर चर्चा होगी।
बता दें कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पाकुड़ की घटना को लेकर बीजेपी विधायकों का हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर के आग्रह के बावजूद भाजपा विधायकों का हंगामा वेल में जारी रहा। इस दौरान भाजपा विधायकों ने आदिवासी मूलवासी की घटती जनसंख्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती आबादी को लेकर भाजपा के विधायकों ने बेल में आकर प्रदर्शन किया है।
इतना ही नहीं, विपक्षी सदस्यों ने बांग्लादेशी घुसपैठी को संरक्षण देना बंद करो के नारे लगाये। बता दें कि इस बार का मानसून सत्र 2 अगस्त तक चलेगा। विभिन्न मुद्दों को लेकर पक्ष और विपक्ष आपस में भिड़ सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse