सर्वेश्वरी समूह ने ओरमांझी में लगाये 200 पौधे

 

  • श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने ग्राम - आनंदी, प्रखंड - ओरमांझी, जिला - रांची में 200 पौधौं का रोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा  रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष - 2024 का दूसरे चरण का आयोजन ग्राम- आनंदी, प्रखंड- ओरमांझी,  जिला- रांची में किया गया। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष 2024 के दूसरे चरण में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम, मौलसरी, दालचीनी इत्यादि के 200 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी के प्राचीन मंदिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया तथा मंदिर परिसर में पीपल, बरगद एवं हरसिंगार के पौधों का रोपण किया गया। तत्पस्च्यात स्वास्थ्य उपकेंद्र, आनंदी, स्थानीय कब्रिस्तान एवं शैलेंद्र कुमार मिश्रा के निजी परिसर में लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। 

कार्यक्रम के अंत मे आनंदी ग्राम के ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच पौधों का वितरण किया गया। 

ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान उन्हीं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा। श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।  

कार्यक्रम में रामटहल चौधरी- भूतपूर्व सांसद, बनवारी लाल साहू- उप मुखिया आनंदी, शशि मिश्रा- सदस्य पंचायत समिति आनंदी, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा - महासचिव प्रगति परिषद, दुर्गा चरण साहू, अमर नाथ चौधरी, मो. कुदुस अंसारी, जय गोबिंद साहू, मोती लाल महतो, गायत्री देवी, अघनु मुंडा, नीरज मिश्रा शामिल हुए एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची के ओर से आशुतोष कुमार, नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, राधा मोहन मिश्रा, गंगाधर नाथ शाहदेव, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, सौरभ चौधरी, द्वेद नाथ शाहदेव, उदित सिंह, राजेन्द्र साहू, पृथ्वी नाथ शाहदेव, रविन्द्र साहू, रौशन गोप, राहुल गोप, ऋषभ सिंह, नागदमनी नाथ शाहदेव, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse