टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली कुछ साइबर अपराधी जो आॅनलाइन गेम के माध्यम से ठगी करते हैं वो तिलैया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर छापामारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी तिलैया के नेतृत्व में विशेष टीम गा गठन किया।
गठित टीम ने तिलैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर वार्ड नंबर 1, गंगोत्री अपार्टमेंट में छापामारी की। छापामारी के बाद अपार्टमेंट से 5 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि इन लोग आॅलनाइन गेम के माध्यम से साधारण व्यक्त्ति को पैसा जीतने का लालच देकर गेम का अभ्यस्त करते है।
कुछ दिन वह आम व्यक्ति को पैसा जीतने देते हैं। जब वह गेम में मोटी रकम लगाते हैं तो वह साइट का उपयोग करके धोखाधड़ी कर ठगी करने का काम करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी संख्या में मोबाइल फोन, सीम कार्ड, एटीएम कार्ड बरामद किया गया। इस संबंध में तिलैया थाना कांड संख्या182/2024 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार, उम 28 वर्ष, पिता सुरेन्द्र प्रसाद, देवघरपुर, वार्ड संख्या 13, इंद्रजीत कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता मनोज साव, शेरापुरा, दोनों थाना टिकारी, जिलागया, बिहार, ललन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता प्रकाश यादव, धनंजय कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता घनश्याम यादव, दोनों दुसादी थाना, जिला बांका, बिहार और राजेश कुमार दास, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रकाश दास, रंगामाटी, थाना बलियापुर, धनबाद के नाम हैं।
गिरफ्तार लोगों के पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाईल, दो सिम कार्ड, नौ एटीएम कार्ड, दो चेकबुक, दो वाईफाई और सात व्हटसएप चैट का प्रिंट पेज बरामद हुआ है, जिसमें 34 पेज है।
छापामारी दल में पुनि सह थाना प्रभारी विनय कुमार, तिलैया थाना के पुअनि निताई चन्द्र साह, पुअनि बबलु कुमार, तकनिकी शाखा, सशस्त्र बल के जवान, पैंथर, आरक्षी और तकनिकी शाखा की कर्मी शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse