टीम एबीएन, कोडरमा। रविवार को जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन झुमरी तिलैया के द रामेश्वर वैली स्कूल के प्रांगण में हुआ। अतिथियों के स्वागत में द रामेश्वर वैली स्कूल की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबों को मनमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संगीता शर्मा विशिष्ट अतिथि रो. कोडरमा अध्यक्ष अमित कुमार, रो. कैलाश चौधरी, रो. राजेन्द्र मोदी, द रामेश्वर वैली स्कूल के डायरेक्टर सह रोटरी कोडरमा के सचिव प्रवीण कुमार, द रामेश्वर वैली स्कूल की प्राचार्या रश्मि प्रवीण बर्णवाल, ताइक्वांडो जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को खेल की भावना के साथ प्रतियोगिता में खेलने का सुझाव देते हुए शुभकामना भी दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने वाला चाहिए। उन्होंने ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष की सराहना की और कहा कि बहुत ही सुझबुझ के साथ अशोक कुमार के द्वारा जिला के बच्चों को ताइक्वांडो की शिक्षा प्रदान करते हुए निखारने का काम किया जा रहा है।
जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि आज हो रहे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिला के लगभग 250 लडके व लडकियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में अमर बाउरी, दिलीप कुमार, यमुना पासवान, आकाश स्वर्णकार ज्योति कुमारी, नीतु कुमारी, रौशन गुप्ता, निरंजन कुमार, नयन भट्टाचार्य, ओमप्रकाश चौहान मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse