एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक में 27 जुलाई को शूटिंग की टीम मिक्स्ड टीम मेडल राउंड में हिस्सा लेने वाली है। इस दौरान भारत अपने पहले मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगा। इसके अलावा पीवी सिंधु समेत कई बड़े खिलाड़ी क्वालिफिकेशन राउंड में उतरने वाले हैं।
शनिवार 27 जुलाई को कुल 7 खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारत के एथलीट्स उतरने वाले हैं। सबसे पहला इवेंट बैडमिंटन का होना है। इस खेल मेन्स डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और विमेन्स डबल्स में अश्विनी पोणप्पा और तनीसा क्रेस्टो की जोड़ी मैदान में होगी।
बैडमिंटन के मेन्स सिंगल्स में एसएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगे। वहीं विमेन्स सिंगल्स में टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीत चुकी पीवी सिंधु मुकाबला करेंगी। बता दें ये सभी मैच ग्रुप स्टेज के हैं और जिन्हें भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजे से जिसे जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स18 पर देखा जा सकता है।
शूटिंग में मेडल के लिए उतरेगा भारत
बैडमिंटन के बाद रोविंग और शूटिंग के इवेंट शुरू होंगे। दोपहर 12.30 बजे से रोविंग मेन्स सिंगल्स स्कल्स हिट्स राउंड में बलराज पंवर अपनी किस्मत आजमाएंगे।
वहीं इस टाइम पर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड खेलेगी, जिसमें संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता, रमिता जिंदल और एलावेनिल वलारिवन हिस्सा लेंगे। ये इवेंट दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। अगर ये टीम क्वालिफाई करती है, तो दोपहर 2 बजे से मेडल राउंड में दावेदारी पेश करेगी और भारत के पास पहला मेडल जीतने का मौका होगा।
वहीं 10 मीटर एटर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड के लिए सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा दोपहर 2 बजे से मुकाबला करते दिखेंगे। इस इवेंट के दो घंटे बाद शाम 4 बजे से 10 मीटर एयर पिस्टल विमेन्स के क्वालिफिकेशन राउंड में रिदम सांगवान और मनु भाकर मुकाबला करने वाली हैं।
27 जुलाई को टेनिस और टेबल टेनिस का भी मुकाबला खेला जायेगा। टेनिस मेन्स सिंगल्स के फर्स्ट राउंड में सुमित नागल और इसके मेन्स डबल्स में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी मुकाबले के लिए टेनिस कोर्ट पर मौजूद होंगे। ये मुकाबले दोपहर 3 बजे से खेले जायेंगे।
वहीं टेबल टेनिस मेन्स सिंगल्स में शरत कमल और हरमीत देसाई हिस्सा लेने वाले हैं। दूसरी ओर विमेन्स सिंगल्स में मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला मुकाबले के लिए उतरेंगी. बता दें टेबल टेनिस का मैच शाम 6.30 बजे से होना है।
विमेन्स बॉक्सिंग के 54 Kg कैटगरी में प्रीति पवार शाम 7 बजे से राउंड 32 में हिस्सा लेने वाली हैं. अंत में रात 9 बजे से टोक्यो में 41 साल सूखा खत्म करने वाली भारतीय मेन्स हॉकी टीम ग्रुप बी में न्यूजीलैंड का सामना करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse