टीम एबीएन, रांची। कल यानी 26 जुलाई से झारखंड विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। सदन का यह सत्र 8 दिनों का होगा। 2 अगस्त तक सदन की कार्यवाही चलेगी। वहीं, इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सत्ताधारी दलों के विधायकों की रणनीति बन गयी है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री मंत्री रामेश्वर उरांव, आजसू के विधायक लंबोदर महतो और माले विधायक विनोद सिंह ने हिस्सा लिया। वहीं, बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह न तो अंतिम सत्र है और न ही छोटा सत्र है। उन्होंने कहा कि सरकार सदन में पूरी तरह से तैयार है जहां तक विपक्ष के घेरने की बात है तो विपक्ष रस्सी लेकर आये और सरकार को बांध ले।
मानसून सत्र को लेकर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा- निर्देश दिए जा चुके हैं। वे चाहते हैं कि आम जनता के ज्यादा से ज्यादा प्रश्न और मुद्दे सदन में आये।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह इस सरकार का आखिरी सत्र है ऐसा कहना उचित नहीं है। वहीं, मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। जहां सत्ता पक्ष का कहना है कि भाजपा इस बार भी सत्र में हंगामा करेगी तो वहीं बीजेपी का कहना है कि यह सरकार असफल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse