25वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव का शानदार समापन

 

चार बेस्ट स्टॉल को किया पुरस्कृत

महिलाएं व्यवसायी के क्षेत्र में भी कर रही है उत्कृष्ट कार्य : भागचंद पोद्दार

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित 25 वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेला का आज समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी भागचंद पोद्दार ने महिला समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं व्यवसायी के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वावलंबी, सशक्त जागरूक एवं आत्मनिर्भर तथा उनकी प्रतिभा क्षमता सेवा एवं जुनून नई ऊंचाइयों पर ले जाने को तत्पर है। ऐसे मेले लघु कुटीर उद्योग एवं छोटे स्तर पर अपने घरों से काम करने वाली महिलाओं को एक ही छत के नीचे बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध होता है। कार्यक्रम मे शहीद एमडी अकरम की पत्नी शमा परवीन को अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले मे 100 से भी ज्यादा स्टाल लगाये गये जिसमें रांची सहित जयपुर, कोलकाता, बनारस, भागलपुर, पटना सहित अन्य स्थानों से आयी महिलाओं ने जयपुरिया आभूषण ज्वेलरी, कोलकाता से ढेरों डिजाइनर साड़ियां, सलवार सूट छोटे बच्चों के स्पेशल कपड़े, नेपाली कंबल, चादरें, इमिटेशन ज्वेलरी तरह-तरह की नवीनतम डिजाइनो में रंग-बिरंगे वंदनवार, राखियां, सजावट के सामान श्रृंगार की सामग्री, हस्तशिल्प उत्पादों, चांदी की राखियां, पूजा की सामग्री शादी के लहंगे, इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस, सहित अन्य सामानों के स्टॉल लगाये गये। 

सभी स्टॉलों में भारी भीड़ रही एवं सैकड़ों महिलाओं खूब खरीदारी की। रजत जयंती वर्ष पर अग्रवाल सभा की ओर से सभी स्टॉल को एक उपहार दिया गया। समारोह में अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा इस बार भी मेले में बेस्ट स्टॉल लगाने वाली चार उद्यमी को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार बेस्ट सेल्स महिला प्रगति बागला, द्वितीय पुरस्कार बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम आयशा जाजोदिया, बेस्ट डिस्पले का पुरस्कार रीना सराफ, बेस्ट हैंडीक्राफ्ट आइटम का पुरस्कार नेहा पोद्दार को देकर सम्मानित किया गया। मेले में स्टॉल लगाने वाली सभी महिलाएं काफी उत्साहित थी उनका कहना था कि सावन महोत्सव मे घर जैसा माहौल मिलता है हम लोग साल भर इस मेले का इंतजार करते हैं। 

अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री मनोज चौधरी, नरेश बंका, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, सावन मेले की संयोजिका अलका सरावगी, मेले की सह संयोजिका रीना सुरेखा अंशु नेवटिया, गीता डालमिया, मंजू केडिया, बिना बूबना, मधु सराफ, सरिता अग्रवाल, प्रीती पोद्दार, मंजू गाड़ोदिया, बीना मोदी, सीमा पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, प्रीती बंका, उर्मिला पड़िया, लक्ष्मी पाटोदिया, सीमा टांटिया, सुनैना लोयलका, प्रीती फोगला, शशि डागा, सुषमा पोद्दार, बबीता नारसरिया, अलका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, स्वर्णालता जैन, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबडेवाल, प्रीति केडिया, जया बिजावत, सुधा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse