टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक आगामी 27-28 जुलाई को राजस्थान के जोधपुर जिले में होगी। बैठक में देश के संपूर्ण प्रांतों के लगभग ढाई सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में विगत 6 माह की कार्यक्रम यथा श्री रामोत्सव, श्री हनुमान जन्मोत्सव सहित अन्य वार्षिक कार्यक्रमों तथा विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग, सेवा कार्य सहित विभिन्न आयाम की समीक्षा के साथ आगामी 6 माह के कार्यक्रमों की योजना बनायी जायेगी। बैठक में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर चिंतन एवं आवश्यकतानुसार विषयों पर प्रस्ताव भी लाया जायेगा।
बैठक में सम्मिलित होने के लिए झारखंड प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू (झारखंड - बिहार) व प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र आज रांची से प्रस्थान हुए। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल एवं प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह भी शामिल होंगे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार, प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse